Spiritual Adda: 31 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर गुरु अब सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में ज्ञान, धन, शिक्षा, भाग्य और विस्तार के कारक माने जाने वाले बृहस्पति इस बार ‘अतिचारी’ हैं, जिसके चलते वे तेजी से राशि बदल रहे हैं। सिंह राशि में गुरु की यह स्थिति जनवरी 2027 तक बनी रहेगी। इस बड़े बदलाव का असर अलग-अलग राशियों के करियर और जेब पर साफ दिखाई देगा।
गोचर का सीधा गणित
बृहस्पति का यह फेरबदल कई राशियों के आर्थिक और कामकाजी समीकरण बदलेगा। चूंकि गुरु जनवरी 2027 तक इसी राशि में टिकेंगे, इसलिए आने वाले महीनों में नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के कामकाज में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कुंभ: नए मौके और नफा-नुकसान
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर मिलाजुला रहने वाला है। कारोबारियों को काम के नए अवसर हाथ लगेंगे और आय के रास्ते खुलेंगे। करियर में पहले से बेहतर मुनाफा दिखेगा और आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर पैसे और काम के मोर्चे पर स्थिति सुधरेगी।
मीन: तरक्की पक्की, रिश्तों में सतर्कता
मीन राशि वालों के लिए यह बदलाव काफी सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में ग्रोथ मिलेगी और नई नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिलेंगे। अविवाहित जातकों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम बरतना जरूरी होगा।




