फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में शराब की बोतल लेकर पी गई बंदरिया, दुकान में ही हुई बेसुध

राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान में एक अजीब मामला सामने आया। एक मादा बंदर अचानक शराब की दुकान में घुस गई और शराब की बोतल उठाकर पीने लगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान में एक अजीब मामला सामने आया। एक मादा बंदर अचानक शराब की दुकान में घुस गई और शराब की बोतल उठाकर पीने लगी। शराब पीने के बाद वह दुकान के अंदर ही बेसुध होकर गिर पड़ी।

दुकानदार के अनुसार, बंदर अचानक दुकान में घुसी और वहां रखी एक शराब की बोतल उठा ली। उसने दांत से बोतल का ढक्कन खोला और शराब पी गई। कुछ देर बाद वह दुकान के अंदर ही बेहोशी जैसी हालत में पड़ी रही।

दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर नहीं निकाला। उनका कहना था कि होश में आने के बाद बंदर खुद दुकान से बाहर चली जाएगी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के पास जुट गई। बंदरिया के शराब पीने और फिर बेसुध होने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

read more : कुजू के छोटू टोला में गिरा मकान: बारिश से ढहा आशियाना, बेघर हुआ परिवार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram