फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर बैंक डकैती: पांचों अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों अपराधियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अपराधियों के बारे में सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों अपराधियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

दूसरे राज्यों में भी पुलिस की छापेमारी

अपराधियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच का दायरा झारखंड से बाहर भी बढ़ाया गया है। कुछ टीमों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। पुलिस को शक है कि डकैती में शामिल अपराधी दूसरे राज्यों के हो सकते हैं। इसे देखते हुए संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

250 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

डकैती के बाद पुलिस अब तक 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर चुकी है। बैंक के अलावा आसपास की सड़कों और अपराधियों के संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गतिविधियों, वाहनों और उनके भागने के रास्ते से जुड़े सुराग जुटा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram