फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग के तालाब में मिला महिला का शव, दो दिन से थी लापता

शहर के हुरहुरू स्थित अंबाझरी जोड़ा तालाब में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टिकनी देवी के रूप में हुई है। वह बुधवार से लापता थीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: शहर के हुरहुरू स्थित अंबाझरी जोड़ा तालाब में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टिकनी देवी के रूप में हुई है। वह बुधवार से लापता थीं।

परिजनों के अनुसार, टिकनी देवी बुधवार को करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह परिजनों को जोड़ा तालाब में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान टिकनी देवी के रूप में की। इसके बाद प्रशासन की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था

परिजनों ने बताया कि टिकनी देवी का मानसिक स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था। वह पेंशनधारी थीं। उनके पति भुनेश्वर प्रसाद सेना में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद पुणे में रहते थे। पति की मृत्यु के बाद टिकनी देवी को पेंशन मिल रही थी।

परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।

फिलहाल महिला की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram