फॉण्ट कनवर्टर NEW

खराब मौसम के कारण रांची आने वाली दो इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम, तेज हवा और बारिश के कारण रांची आने वाली दो इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इनमें बेंगलुरु और दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: खराब मौसम, तेज हवा और बारिश के कारण रांची आने वाली दो इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इनमें बेंगलुरु और दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E221 (एयरबस A320) और दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट 6E5023 को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भेज दिया गया।

दोनों विमान फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट पर हैं। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों विमानों को रांची लाया जाएगा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram