फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय बने नए संगठन महामंत्री

भाजपा ने झारखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का तबादला छत्तीसगढ़ कर दिया गया है। उन्हें अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनकी जगह पवन साय को झारखंड भाजपा का नया संगठन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भाजपा ने झारखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का तबादला छत्तीसगढ़ कर दिया गया है। उन्हें अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनकी जगह पवन साय को झारखंड भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

कर्मवीर सिंह पिछले करीब चार साल से झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 23 सितंबर को भी वे झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय थे।

पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी

पवन साय इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री बनाया गया है। वे आदिवासी समुदाय से आते हैं।

भाजपा ने राज्यों में संगठन स्तर पर किए गए बदलाव के तहत यह नियुक्ति की है।

एक दिन पहले प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति

भाजपा ने एक दिन पहले झारखंड के लिए नए प्रदेश प्रभारी और दो सह प्रभारी की भी नियुक्ति की थी। गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद झारखंड भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram