फॉण्ट कनवर्टर NEW

सांसद विष्णु दयाल राम ने किया आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को मेदिनीनगर के गायत्री मंदिर रोड स्थित बैरिया में नवनिर्मित आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu :  सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को मेदिनीनगर के गायत्री मंदिर रोड स्थित बैरिया में नवनिर्मित आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

रांची जाने की जरूरत होगी कम

उद्घाटन के बाद सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि आधार आज हर नागरिक की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में भी आधार की जरूरत होती है। अब आधार से जुड़े काम स्थानीय स्तर पर होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पहले नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक समेत अन्य सुधार या अपडेट कराने के लिए पलामू और गढ़वा के लोगों को कई बार रांची जाना पड़ता था। इससे लोगों का समय और पैसा खर्च होता था। अब मेदिनीनगर में आधार सेवा केंद्र शुरू होने से इस परेशानी से राहत मिलेगी।

बुजुर्गों और ग्रामीणों को भी सुविधा

सांसद ने कहा कि आधार सेवा केंद्र से बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से केंद्र पर आने वाले लोगों को समय पर बेहतर सेवा देने और अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने को कहा।

सांसद ने बताया कि पलामू के साथ-साथ गढ़वा जिले में भी आधार सेवा केंद्र की स्वीकृति मिली है। इससे दोनों जिलों के लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, आधार के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, निजी सचिव अलख दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरी पाण्डेय, भीष्म चौरसिया, शिवकुमार मिश्रा, कौशल झा, सांसद प्रतिनिधि सुनील पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram