फॉण्ट कनवर्टर NEW

JCI रांची का Expo Utsav 2026 एक अक्टूबर से, मोरहाबादी मैदान में लगेंगे 400 स्टॉल

युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन JCI रांची के ‘Expo Utsav 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को JCI कार्यालय में एक्सपो का पोस्टर जारी किया गया। सात दिवसीय एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन JCI रांची के ‘Expo Utsav 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को JCI कार्यालय में एक्सपो का पोस्टर जारी किया गया। सात दिवसीय एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा।

आयोजकों के अनुसार एक्सपो का पोस्टर शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, स्कूलों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे लोगों को एक्सपो की जानकारी मिलेगी। इस बार एक्सपो में प्रवेश के लिए QR कोड के जरिए टिकट बुक किया जा सकेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी QR कोड से रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।

29वीं वर्षगांठ पर लगेंगे 400 स्टॉल

JCI रांची इस वर्ष अपने व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। एक्सपो में देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के दौरान अलग-अलग शहरों से करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप और ऑटोमोबाइल समेत कई श्रेणियों के स्टॉल होंगे।

जूनियर मास्टरशेफ से डॉग शो तक होंगे कार्यक्रम

एक्सपो के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जूनियर मास्टरशेफ, चित्रकला, ट्रेजर हंट, तंबोला, डॉग शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, एक्सपो टैंक, डांस और योग प्रतियोगिता शामिल हैं।

‘Expo Utsav 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन हैं। टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी Powered Partners हैं। इसके अलावा होटल बीएनआर, मोशन एजुकेशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार ज्वेलरी सहित कई अन्य संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।

पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में एक्सपो के संयोजक जेसी तपिश केडिया और जेसी राहुल राजगारिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, जेसीरेट चेयरपर्सन खुशबु सिंघानिया समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। इसकी जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram