फॉण्ट कनवर्टर NEW

सहकारी बैंकों में बढ़ेगी डिजिटल सुविधा, नए खाते खोलने के लिए अभियान

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों में नए खाताधारकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों में नए खाताधारकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकें।

सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लिए समय-सीमा तय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक महीने में WhatsApp Banking, तीन महीने में Mobile Banking और नवंबर तक Thumb Impression से भुगतान की सुविधा विकसित की जाए।

मंत्री ने कहा कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सहकारी बैंक महत्वपूर्ण हैं। बैंकिंग सुविधाओं को गांवों और ग्राहकों के मोबाइल तक पहुंचाने पर जोर दिया जाना चाहिए। नए खाते खोलने के लिए विशेष कैंप और जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

4,477 PACS का हुआ डिजिटलीकरण

बैठक में बताया गया कि पहले चरण में 4,477 PACS का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। वहीं, 100 PACS को FPO के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को बाजार और जरूरी संसाधनों से जोड़ना है।

किसानों को फसल खरीद की राशि PFMS के जरिए सीधे बैंक खातों में दी जा रही है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना की राशि भी DBT के माध्यम से लाभुक किसानों के खातों में भेजी जा रही है।

सहकारी बैंकों की शाखाओं का होगा विस्तार

बिहार राज्य सहकारी बैंक की दो नई शाखाओं के लिए RBI से सहमति मिली है। इनमें से एक शाखा पटना एम्स में शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी शाखा खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा मगध, आरा, सासाराम, मुंगेर-जमुई, बेगूसराय और सुपौल जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में नई शाखाएं खोलने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Mobile Banking के लिए बिहार राज्य सहकारी बैंक और सासाराम-भभुआ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को RBI के PRAVAAH Portal पर आवेदन कर लाइसेंस लेने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।

नकली नोट रोकने के लिए मशीनें लगाने का निर्देश

नकली नोटों की रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिलों के जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और बिहार राज्य सहकारी बैंक की संबंधित शाखाओं में UV Lamp और BIS मानक वाली Note Sorting Machine (NSM) लगाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह समेत विभाग और बिहार राज्य सहकारी बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram