फॉण्ट कनवर्टर NEW

करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच युवक, चार के शव बरामद

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया में करमा पूजा के बाद डाल विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। सभी मृतक चैनपुर के पतरिया गांव के रहने

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया में करमा पूजा के बाद डाल विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। सभी मृतक चैनपुर के पतरिया गांव के रहने वाले थे। हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12), विशाल पासवान (16) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, करमा पूजा के बाद सभी लोग डाल विसर्जन के लिए कोयल नदी पहुंचे थे। इसी दौरान पांच लोग नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चार शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक युवक की तलाश अभी जारी है।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। चार शव बरामद किए जा चुके हैं और एक लापता युवक की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram