फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई।

घटना के समय बाइक सवार युवक पास में ही मौजूद था। आग लगने की जानकारी मिलते ही लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाइक में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है और थाने में कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram