फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान, दोनों पक्षों के आरोप आमने-सामने

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार देर रात 23 वर्षीय युवक संजय तांडी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार देर रात 23 वर्षीय युवक संजय तांडी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार संजय ने करीब तीन-चार महीने पहले सोनारी की रहने वाली युवती सोमा कर्मकार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कदमा में रह रहे थे। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के बाद सोमा कई बार घर छोड़कर चली जाती थी और बाद में वापस आ जाती थी। परिजनों का कहना है कि करीब तीन-चार दिन पहले हुए विवाद के बाद सोमा घर नहीं लौटी और डिमना क्षेत्र के किसी हॉस्टल में रहने लगी थी।

परिजनों के मुताबिक संजय पत्नी को फोन कर बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास करता था, लेकिन उसका फोन अक्सर व्यस्त मिलता था। इससे संजय परेशान रहता था और उसे आशंका थी कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। मृतक की चचेरी मामी पुष्पा ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था। हालांकि पत्नी सोमा ने मृतक के परिवार पर ही संजय को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि सोमवार रात संजय खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां ने खिड़की से देखा कि संजय पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ है। इसके बाद परिवार के लोगों ने खिड़की तोड़कर उसे नीचे उतारा और तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संजय घरों में पेंट करने का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram