फॉण्ट कनवर्टर NEW

करमा पर्व पर झारखंड में बारिश का अलर्ट, आंधी-तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में मंगलवार को करमा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में मंगलवार को करमा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। करमा पर्व के कार्यक्रमों के दौरान लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

23 सितंबर को भी बारिश की संभावना

23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भारी बारिश की संभावना है।

24 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को झारखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ आसपास के इलाकों में इसका ज्यादा असर पड़ सकता है। रांची, गुमला और खूंटी में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है। गिरिडीह और लातेहार में भी बारिश का असर रहने का अनुमान है।

3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

लगातार बारिश और बादल छाए रहने से राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है। 21 सितंबर को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जमशेदपुर का 32.2 डिग्री और डालटनगंज का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram