फॉण्ट कनवर्टर NEW

एक हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य, 15 समूहों को मिले उपकरण

सेक्टर-1 स्थित हंस मंडप में रविवार को ‘आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : सेक्टर-1 स्थित हंस मंडप में रविवार को ‘आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

बेहतर झारखंड संस्था के संस्थापक विवेक सिंह की पहल पर 15 महिला समूहों को मुफ्त में विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें सेनेटरी पैड, आटा चक्की, बांस से बने उपकरण, अन्य उपस्कर और सिलाई मशीन शामिल हैं।

विवेक सिंह ने कहा कि बोकारो को आत्मनिर्भर और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था और हैलोजन लाइट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह किसी सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल है। इसके तहत लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विवेक सिंह के अनुसार, अब तक करीब 300 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है। संस्था का लक्ष्य एक हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram