फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रीय मंच पर चमका दुमका, रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला सम्मान

झारखंड के दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ देहरी को सम्मानित किया। उन्हें ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में पुरस्कार मिला।

शंभूनाथ देहरी लंबे समय से रेशम उत्पादन के काम से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से झारखंड के रेशम किसानों में खुशी है। माना जा रहा है कि इस सम्मान से राज्य में रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।

समारोह में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशक के अलावा विभिन्न राज्यों के निदेशक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से रेशम उत्पादन से जुड़े किसान और प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शंभूनाथ देहरी को मिले सम्मान को दुमका और झारखंड के रेशम क्षेत्र की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय किसानों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

Read more : सारण में एनबीए विशेषज्ञ टीम का दौरा पूरा, शैक्षणिक व्यवस्था का किया मूल्यांकन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram