फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका के पांजनबोना गांव में शुरू हुई साप्ताहिक मांझी थान पूजा

दुमका प्रखंड के पांजनबोना गांव में धार्मिक आस्था और संताल समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने की पहल शुरू की गई है। गांव के लेखा होड़ और समाजसेवी सच्चीदानंद सोरेन मरांग बुरु की पहल पर ग्रामीणों ने साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु पूजा शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : दुमका प्रखंड के पांजनबोना गांव में धार्मिक आस्था और संताल समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने की पहल शुरू की गई है। गांव के लेखा होड़ और समाजसेवी सच्चीदानंद सोरेन मरांग बुरु की पहल पर ग्रामीणों ने साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु पूजा शुरू की है।

यह पूजा हर रविवार को मांझी थान में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य गांव में सामुदायिक एकता बढ़ाना, लोगों को आध्यात्मिक शांति देना और संताल समाज की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। पूजा में बच्चों और युवाओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया है।

पूजा के दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने, नियमित रूप से स्कूल जाने और माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि साप्ताहिक पूजा से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बढ़ेगा।

पूजा में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मांझी थान में धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़ और चूड़ा सहित अन्य सामग्री चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा के दौरान दान भी दिया।

ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि दान से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मांझी थान की मरम्मत और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में किया जाएगा। इस राशि का उपयोग हड़िया या किसी अन्य नशीली वस्तु पर नहीं किया जाएगा। रविवार को पूजा रखने का निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि स्कूल बंद रहने के कारण बच्चे भी अधिक संख्या में इसमें शामिल हो सकें।

पूजा में रामपुर पंचायत के मुखिया तोलेन बास्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूजा के बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram