बोकारो : बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर-4 थाना, चिरा चास और चास थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने रात्रि गश्ती की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने गश्ती दल और रक्षक राइडर्स को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों, सुनसान जगहों और उन इलाकों पर भी नजर रखने को कहा, जहां पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर उनकी जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। अपराध पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और निगरानी जरूरी है।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी। बताया जाता है कि हाल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
Read more : गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन में लगाई आग, मची अफरा-तफरी



