फॉण्ट कनवर्टर NEW

गणेश पूजा जुलूस से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, दो युवक गिरफ्तार

Bokaro : गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने के इरादे से हथियार लेकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। गुप्त सूचना पर बीएस सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लोडेड देशी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने के इरादे से हथियार लेकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। गुप्त सूचना पर बीएस सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लोडेड देशी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने जुलूस के दौरान अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हथियार लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दुन्दीबाग माड़ी पट्टी निवासी मंगल पासवान (39) को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी सिक्सर बरामद हुआ। पूछताछ में मामले में सेक्टर-1सी आयर खटाल निवासी शिवम कुमार की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास से कुल एक देशी लोडेड सिक्सर और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापामारी दल में पु.नि. सह थाना प्रभारी ममता कुमारी, पु.अ.नि. महती बोयपाई, पु.अ.नि. अनिल कुमार गुप्ता, स.अ.नि. रंजन मिश्रा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram