फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनशताब्दी के इंजन से मिला महिला का कटा सिर, बोकारो में हड़कंप

Bokaro : बोकारो में शनिवार को पटना से रांची जाने वाली 12365 अप जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से एक महिला का कटा सिर मिला। ट्रेन के बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचते ही इंजन के अगले हिस्से से तेज बदबू आने लगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  बोकारो में शनिवार को पटना से रांची जाने वाली 12365 अप जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से एक महिला का कटा सिर मिला। ट्रेन के बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचते ही इंजन के अगले हिस्से से तेज बदबू आने लगी। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

बदबू की जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने इंजन के कैटल गार्ड के आसपास जांच शुरू की। जांच के दौरान इंजन के एक हॉल के अंदर करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर मिला। सिर बहुत खराब हालत में था और उससे तेज बदबू आ रही थी।

आरपीएफ की मौजूदगी में सिर को बाहर निकाला गया। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद ट्रेन करीब एक घंटे तक बोकारो रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सिर मिलने की खबर से यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram