फॉण्ट कनवर्टर NEW

11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, 20 अक्टूबर को विजयादशमी

शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों और पूजा समितियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में दुर्गा पूजा के पंडाल भी तैयार होने लगे हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों और पूजा समितियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में दुर्गा पूजा के पंडाल भी तैयार होने लगे हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रविवार से नवरात्र शुरू होने पर मां दुर्गा के हाथी यानी गज पर आने की मान्यता है। वहीं, शुक्रवार को षष्ठी पड़ने के कारण देवी के डोला यानी पालकी या खटोले पर आगमन की मान्यता बताई गई है।

20 अक्टूबर को होगी विजयादशमी

दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2:11 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल और श्रवण नक्षत्र की स्थिति के कारण 20 अक्टूबर को ही विजयादशमी मनाई जाएगी।

इस दिन कई जगहों पर रावण दहन भी किया जाएगा। विजय मुहूर्त 20 अक्टूबर को दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा।

नवरात्र की प्रमुख तिथियां

  • 11 अक्टूबर: मां शैलपुत्री की पूजा
  • 12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 14 अक्टूबर: मां कुष्मांडा की पूजा
  • 15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता की पूजा
  • 16 अक्टूबर: मां कात्यायनी की पूजा
  • 17 अक्टूबर: मां कालरात्रि की पूजा
  • 18 अक्टूबर: मां महागौरी की पूजा
  • 19 अक्टूबर: मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • 20 अक्टूबर: विजयादशमी और मां दुर्गा की विदाई

नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इसके लिए मंदिरों और पूजा समितियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram