फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 19 से 23 सितंबर तक 15 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) काम के कारण 19 से 23 सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 15 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर और आदित्यपुर से चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरराजपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) काम के कारण 19 से 23 सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 15 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर और आदित्यपुर से चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा।

ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों, विद्यार्थियों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को बस और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त समय और खर्च बढ़ रहा है।

सरयू राय ने रेलवे से की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे अधिकारियों से यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

सरयू राय ने कहा कि कई दिनों तक लोकल ट्रेनों के बंद रहने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने रेलवे से प्रभावित यात्रियों को पहले से स्पष्ट जानकारी देने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था करने की मांग की है।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • टाटा-बरकाकाना मेमू: 19 से 22 सितंबर
  • बरकाकाना-टाटा मेमू: 20 से 23 सितंबर
  • आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू: 20 से 22 सितंबर
  • खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू: 20 से 22 सितंबर
  • जामदा-पुरी-जामदा मेमू: 20 से 22 सितंबर
  • हटिया-टाटा मेमू: 21 सितंबर
  • आदित्यपुर-हटिया मेमू: 22 सितंबर
  • टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
  • टाटा-बक्सर एक्सप्रेस: 19 से 21 सितंबर
  • टाटा-बक्सर एक्सप्रेस: 20 से 22 सितंबर
  • जामदा-धनबाद-जामदा एक्सप्रेस: 22 सितंबर

2 एक्सप्रेस ट्रेनें आद्रा तक चलेंगी

धनबाद-आद्रा-धनबाद एक्सप्रेस 20 से 22 सितंबर तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा और टाटानगर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल एक्सप्रेस 20 और 22 सितंबर को आद्रा में ही समाप्त और वहीं से शुरू होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा प्रभावित रहेगी।

रेलवे के इस बदलाव के कारण यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram