फॉण्ट कनवर्टर NEW

लैंड रिकॉर्ड घोटाले पर DGP सख्त, दोषियों को जेल भेजने का आदेश

Ranchi News: झारखंड में लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक ( DGP ) अनुराग गुप्ता सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को डीजीपी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमीन के दस्तावेजों से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक ( DGP ) अनुराग गुप्ता सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को डीजीपी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे दोषी कोई भी हो, उसे जेल भेजा जाएगा।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े सभी मामलों की जांच में तेजी लाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकी उपकरणों और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जाए ताकि केस को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही जमीनी फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्रवाई करने पर जोर दिया।

इस समीक्षा बैठक में रांची के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा, सीआईडी के आईजी सुरदर्शन मंडल, डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सीआईडी के एएसपी दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram