बोकारो: चास के जोधाडीह मोड़ से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बिंदी ताआड़ मूल निवासी विभा मालाकार (वर्तमान पता: कैलाश नगर) बाजार से घर लौट रही थीं।
गली में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवारों ने अचानक गाड़ी उनकी ओर मोड़ दी, जिससे वह दीवार से टकराने से बचीं। जब तक वह संभल पातीं, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से 12 ग्राम की चेन और पेंडेंट उड़ा लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।




