फॉण्ट कनवर्टर NEW

सदर अंचल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

  चतरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया

अपनी भाषा में पढ़ें

 

चतरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे सदर अंचल क्षेत्र में जाल बिछाया। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने कथित रूप से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गई। ACB की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram