फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद की महेशपुर कोलियरी में 30 फीट जमीन धंसी, मचा हड़कंप

धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की एक और घटना सामने आई है। सोमवार को मधुबन थाना क्षेत्र की महेशपुर कोलियरी के ओबी क्षेत्र में अचानक करीब 30 फीट जमीन धंस गई। इसके साथ ही ऊपर जमा मलबा भी गहरे गोफ में जा गिरा।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की एक और घटना सामने आई है। सोमवार को मधुबन थाना क्षेत्र की महेशपुर कोलियरी के ओबी क्षेत्र में अचानक करीब 30 फीट जमीन धंस गई। इसके साथ ही ऊपर जमा मलबा भी गहरे गोफ में जा गिरा।

बड़ा हादसा टला

भू-धंसान के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के समय मौके पर कोई मजदूर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाघमारा और कतरास क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन और पुरानी भूमिगत खदानों की सही तरीके से भराई नहीं होने के कारण जमीन धंसने का खतरा बना रहता है।

सुरक्षा को लेकर चिंता

लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से आसपास रहने वाले लोगों और खदान कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने कोलियरी प्रबंधन से प्रभावित जगह को तुरंत घेरने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram