फॉण्ट कनवर्टर NEW

गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका क्रूज, भागलपुर में थमी राजमहल की यात्रा

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंस गया है। 6 सितंबर से क्रूज गंगा नदी के बीच रुका हुआ है। फिलहाल नदी की स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंस गया है। 6 सितंबर से क्रूज गंगा नदी के बीच रुका हुआ है। फिलहाल नदी की स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।

सिमरिया सेतु पार करना बना चुनौती

राजमहल गंगा क्रूज 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार कर भागलपुर पहुंचा था। आगे इसे बेगूसराय के सिमरिया सेतु की ओर जाना है। बढ़े जलस्तर के कारण सिमरिया सेतु के नीचे से क्रूज को सुरक्षित निकालना फिलहाल मुश्किल है।

11 पर्यटक थे सवार

क्रूज पर कुल 11 पर्यटक सवार थे, जिनमें 9 विदेशी और 2 भारतीय शामिल थे। ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड से आए विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही क्रूज से उतार दिया गया। सभी को ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है।

जल्द शुरू हो सकती है यात्रा

क्रूज प्रबंधन के अनुसार, नदी का जलस्तर अनुकूल होने के बाद ही आगे बढ़ने का फैसला लिया जाएगा। हालात सामान्य रहे तो अगले दो से तीन दिनों में क्रूज की यात्रा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

SDRF की टीम तैनात

क्रूज की सुरक्षा को लेकर SDRF की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जवान आसपास गश्त कर रहे हैं और गंगा के जलस्तर व नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राजमहल गंगा क्रूज गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा कर रहा है। फिलहाल बढ़ा जलस्तर इसकी आगे की यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram