फॉण्ट कनवर्टर NEW

17 से 20 सितंबर तक होगा 59वां श्री श्याम महोत्सव

रांची: श्री श्याम मंडल, रांची की आम सभा रविवार को श्री श्याम मंदिर के सभागार में हुई। बैठक में 59वां चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव का आयोजन अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री श्याम मंडल, रांची की आम सभा रविवार को श्री श्याम मंदिर के सभागार में हुई। बैठक में 59वां चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

महोत्सव का आयोजन अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर चर्चा हुई।

उपसमितियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

आम सभा में महोत्सव की तैयारियों के लिए अलग-अलग उपसमितियों के जरिए काम करने की योजना बनाई गई। मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

कोलकाता से आएंगे मालाकार

महोत्सव में श्री श्याम दरबार का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार श्री श्याम प्रभु के साथ मंदिर में विराजमान बजरंगबली और कामना शिव परिवार का श्रृंगार कोलकाता से आने वाले कुशल मालाकार करेंगे।

बैठक में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनियां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, प्रदीप अग्रवाल, राजेश सारस्वत समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram