फॉण्ट कनवर्टर NEW

Myanmar : धरती आज भी कांप रही, भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,649 पहुंची

World News: म्यांमार ( Myanmar ) इन दिनों एक भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बीते दिनों आए शक्तिशाली भूकंप ने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचाई है। म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 मार्च को मांडले

Myanmar में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,649 पहुंची

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: म्यांमार ( Myanmar ) इन दिनों एक भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बीते दिनों आए शक्तिशाली भूकंप ने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचाई है। म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 मार्च को मांडले क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया। इसके कुछ ही मिनटों बाद 6.4 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। इसके बाद गुरुवार तक 2.8 से लेकर 7.5 तीव्रता के कुल 112 भूकंपीय झटके दर्ज किए गए हैं, जिससे लगातार भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस आपदा ने मांडले समेत कई प्रमुख शहरों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। सड़कों, इमारतों, संचार सेवाओं और आवश्यक ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है। म्यांमार की सूचना टीम द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप में अब तक 3,649 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5,018 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 145 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहायता का सिलसिला जारी

भूकंप की भयावहता को देखते हुए विश्व के कई देशों और संगठनों ने म्यांमार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र (UN), अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन, यूरोपीय संघ सहित अन्य कई देशों ने राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा सहायता भेजी है। भारत की ओर से NDRF की विशेष टीमों के अलावा दवाइयां, भोजन सामग्री और संचार उपकरण भेजे गए हैं। ये अंतरराष्ट्रीय प्रयास म्यांमार को जल्द सामान्य स्थिति में लौटाने में मदद कर रहे हैं।

संचार व्यवस्था और डाक सेवाएं भी प्रभावित

भूकंप के चलते देश की संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कुल 6,730 मोबाइल संचार स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए थे। हालांकि, म्यांमार सरकार ने तेजी से राहत कार्य करते हुए 6 अप्रैल तक 5,999 स्टेशन बहाल कर दिए हैं। शेष 731 स्टेशनों की मरम्मत का काम प्रगति पर है।

इसके अलावा, भूकंप के कारण देश के 15 डाकघरों ने अस्थायी रूप से कामकाज बंद कर दिया था, लेकिन 31 मार्च को इन डाकघरों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं हैं। यह कदम स्थानीय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी राहत है।

थिंगयान महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा

म्यांमार की सरकार ने घोषणा की है कि 2025 का पारंपरिक नववर्ष समारोह ‘अता थिंगयान महोत्सव’ इस बार बिना संगीत और नृत्य के शांति से मनाया जाएगा। यह निर्णय भूकंप के बाद की संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में थिंगयान को शामिल किए जाने के बाद यह पहला महोत्सव है। यह उत्सव 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा, जबकि पारंपरिक म्यांमार नववर्ष दिवस 17 अप्रैल को मनाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram