फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंत्री शीला कुमारी ने कहा- बिहार में तकनीकी शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

बिहार में तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसी को लेकर विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने राज्य के सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार में तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसी को लेकर विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने राज्य के सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल सीटों के मुकाबले 98 प्रतिशत नामांकन हुआ है। यह सत्र 2022-23 की तुलना में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 11 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की 20 शाखाओं को NBA की मान्यता मिल चुकी है। वहीं 32 संस्थानों के 42 कार्यक्रमों का मूल्यांकन चल रहा है।

रिसर्च के लिए बढ़ेगा फंड

मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में शोध को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च फंड बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी मिलने वाली 2-3 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 20-30 लाख रुपये प्रति परियोजना करने की योजना है।

रिसर्च में AI, डेटा साइंस, GIS, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे आधुनिक विषयों पर भी जोर दिया जाएगा।

दो नए विश्वविद्यालयों की तैयारी

बेहतर प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को विश्वविद्यालय में बदलने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा साहनी आर्किटेक्चरल एवं सिविल विश्वविद्यालय और भागलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई।

छात्रों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए गूगल और AI पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ समन्वय अंतिम चरण में है। छात्रों को विदेशों में रोजगार के अवसरों के लिए जर्मन, फ्रेंच और जापानी भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था की जाएगी।

तीन शहरों में नए तारामंडल का प्रस्ताव

मंत्री ने बताया कि पूर्णिया, मोतिहारी और जमुई में नए तारामंडल बनाने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इसके अलावा रिमोट सेंसिंग सेंटर, बायोटेक्नोलॉजी, नैनोटेक्नोलॉजी और स्पेस पॉलिसी पर भी काम जारी है।

छात्रावास और प्लेसमेंट पर जोर

बैठक में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिन कॉलेजों में छात्रावास की सुविधा नहीं है, वहां सरकार किराए पर मकान लेकर छात्रावास की व्यवस्था करेगी।

मंत्री ने बताया कि मधुबनी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। अन्य संस्थानों में भी प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram