धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह स्थित STG आउटसोर्सिंग माइंस में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। माइंस के अंदर भारी वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनका शरीर जमीन में दब गया। मृतक बटी कैलूडीह के रहने वाले थे।
हादसे के बाद माइंस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।इधर, घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण माइंस पहुंच गए और काम बंद करा दिया।
इससे कंपनी का पूरा काम ठप हो गया। पार्षद मो. शहाबुद्दीन भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने माइंस प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आबादी के पास माइंस होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए और भारी वाहनों के रास्ते पर साइन बोर्ड लगाए जाने चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more : भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी हवाई सेवा




