रांची: सरकारी आवासीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका है। रांची समाहरणालय के कल्याण शाखा ने 9 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती छह महीने की अस्थायी सेवा के लिए होगी।
400 रुपये प्रति घंटी मिलेगा मानदेय
चयनित शिक्षकों को प्रतिदिन अधिकतम 4 घंटे और सप्ताह में अधिकतम 5 दिन पढ़ाना होगा। इसके लिए 400 रुपये प्रति घंटी की दर से मानदेय दिया जाएगा।
किन विषयों में होगी भर्ती?
शिक्षकों की नियुक्ति विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषयों के लिए की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का रांची जिले का निवासी होना जरूरी है। संबंधित विषय में स्नातक या पीजी के साथ B.Ed. या शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता होनी चाहिए।
30 सितंबर तक भेजें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए जिला कल्याण कार्यालय, समाहरणालय रांची के ब्लॉक-ए, कमरा नंबर 112 में भेजना होगा।
ध्यान रखें: व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा नहीं किया जाएगा। विभाग के अनुसार नियुक्ति अस्थायी होगी और पदों की संख्या में बदलाव संभव है।




