Health Adda: अक्सर बच्चों के न पढ़ने पर अभिभावक उन्हें डांटने लग जाते हैं या फिर बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करने लग जाते हैं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वह जानबूझकर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता। बच्चों को डांटने की बजाए उनकी नियमित डाइट में दालचीनी को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना इसका सेवन करने से बच्चे का दिमाग तेज होगा और उसे चीजें याद रखने में परेशानी नहीं होगी।
अच्छी नींद और मानसिक विकास
अक्सर बच्चे नींद पूरी न होने के कारण ठीक से चीजें याद नहीं रख पाते। नींद की कमी से बच्चों का शरीर और दिमाग ठीक से काम नहीं करता, जिससे वे छोटी से छोटी बात भी भूल जाते हैं। ऐसे में बच्चों को सोने से पहले एक गिलास दालचीनी वाला दूध देना चाहिए, जिससे उन्हें अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
विषयों में रुचि और स्मरण शक्ति
अभिभावक अक्सर इस बात को नहीं समझते कि हर बच्चा एक समान नहीं होता। कुछ बच्चों की रुचि कुछ विषयों में नहीं होती, लेकिन अभिभावक उन्हें जबरन पढ़ाने का प्रयास करते हैं, जिसके कारण वे दूसरे विषयों पर भी ध्यान नहीं दे पाते। ऐसी स्थिति में दालचीनी का सेवन करने से उनकी स्मरण शक्ति बेहतर हो जाती है और वे धीरे-धीरे सभी विषयों में रुचि लेने लगते हैं।
कमजोर छात्रों के लिए असरदार उपाय
कुछ बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी कमजोर होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए दालचीनी का सेवन बहुत गुणकारी माना गया है। कमजोर छात्रों को बेहतर बनाने के लिए यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है। इसके सेवन से शरीर में रासायनिक क्रिया के बाद सोडियम नामक तत्व बेंजोएट में बदल जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है।




