फॉण्ट कनवर्टर NEW

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नारायणपुर और करमाटांड़ इलाके में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा: साइबर ठगी के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नारायणपुर और करमाटांड़ इलाके में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, नारायणपुर के मुचियाडीह इलाके में कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड़ गांव में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी, मनाजीर अंसारी, अब्दुल लतीफ, उस्मान गनी और जितेंद्र मंडल के रूप में हुई है।

कैशबैक का मैसेज भेजकर बनाते थे शिकार

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी लोगों को PhonePe पर 999 रुपये कैशबैक मिलने का मैसेज भेजते थे। इसके बाद कैशबैक लेने के नाम पर फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों से ठगी की जाती थी।

आरोपी बैंक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाते थे। SBI समेत अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाई जाती थी। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप है।

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इस साल 11 सितंबर तक साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में 122 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान के दौरान 304 मोबाइल फोन, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 3 लैपटॉप और 14 लाख 700 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने साफ किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram