फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो लोग हिरासत में

JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की टीम ने देर रात कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में छापेमारी की।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा: JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की टीम ने देर रात कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान CID की टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम दो लोगों को अपने साथ रांची ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों से रांची में आगे पूछताछ की जाएगी।

CID की यह कार्रवाई JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और अभ्यर्थियों की सेटिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है। जांच टीम पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क और प्रश्न-उत्तर उपलब्ध कराने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

गोलवाढाब से दो लोगों को ले जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, CID की ओर से अभी तक दोनों लोगों के नाम या उनकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram