फॉण्ट कनवर्टर NEW

गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, 350 को मिली मच्छरदानी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रसवपूर्व जांच के लिए पहुंचीं 350 गर्भवती महिलाओं को मच्छरदानी वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखना और इनके प्रति जागरूक करना था।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रसवपूर्व जांच के लिए पहुंचीं 350 गर्भवती महिलाओं को मच्छरदानी वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखना और इनके प्रति जागरूक करना था। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. मीनू कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानंद बिरुवा और प्रखंड उप प्रमुख दमयंती बिरुवा ने संयुक्त रूप से महिलाओं के बीच मच्छरदानियां बांटीं।

मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिलाओं को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने घर और आसपास साफ-सफाई रखने, जलजमाव को रोकने तथा रात में सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरजनित बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच और उपचार कराने के लिए भी जागरूक किया।

निगरानी निरीक्षक शंभू शंकर गोप ने बताया कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए घरों में कीटनाशी दवा के छिड़काव का दूसरा चक्र 15 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे अपने घर के सभी कमरों में छिड़काव अवश्य कराएं, ताकि मच्छरों के प्रजनन और संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

कार्यक्रम में BPM अनिता किरन मिंज, ब्लॉक समन्वयक सिनी अनिता कुमारी, प्रकाश सुलंकी, कैलाश कालुन्डिया, सिकन्दर सरदार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram