फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के नाले में मिला अज्ञात शव, नामदाबस्ती में मचा हड़कंप

Jamshedpur news: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के समीप रविवार को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। नाले में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के समीप रविवार को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। नाले में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गोलमुरी थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव संभवतः पानी के बहाव के साथ कहीं से बहकर आया होगा और नाले में फंस जाने के कारण वहीं रह गया। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी लेकर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का पता चल सकेगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram