फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में देशभक्ति का जोश, जदयू ने दो जगह फहराया तिरंगा

Bokaro news: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड), बोकारो जिला के तत्वावधान में जैनामोड़ एवं सेक्टर-9 में भव्य झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएँ, युवा तथा स्कूली बच्चों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड), बोकारो जिला के तत्वावधान में जैनामोड़ एवं सेक्टर-9 में भव्य झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएँ, युवा तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा तथा राष्ट्रगान, तिरंगे को सलामी और “भारत माता की जय”, “जय हिंद” एवं “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जदयू जिला कार्यालय, जैनामोड़ में प्रातः जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैना पंचायत के मुखिया आनंद महतो, नवयुवक कला मंच के सचिव महादेव महतो, कुशवाहा विकास मंच के अध्यक्ष ठाकुर देव महतो, जिला उपाध्यक्ष सरत रजवार, जिला कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक श्री प्रदीप कुमार महतो, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव दास सहित पारसनाथ महतो, अशोक महतो, तारालाल रजवार, सर्वेश्वर महतो, लालचंद महतो, बसंत नारायण मांझी, नंदलाल प्रजापति, वीरू महतो, रोहित कुमार महतो, वकील महतो, अरुण महतो, सुखदेव महतो, सुरेश महतो, हरिहर महतो, भरत महतो, विजय कुमार, सियाराम ठाकुर, मनोहर प्रसाद, फूलचंद महतो, शकुंतला देवी, अशोक दिगार, विक्रम कुमार एवं प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएँ एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

दूसरे चरण में सेक्टर-9 स्थित जिला उपाध्यक्ष कार्यालय में प्रातः 11:30 बजे झंडातोलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश जदयू के सचिव श्री मनोज कुमार सिंह तथा कामाख्या मंदिर के पीठाधीश श्री रमेश चंद्र पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में जदयू बोकारो जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप महतो ने राष्ट्रध्वज फहराया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजा पांडे एवं सरत रजवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह, उपेंद्र महतो, चंडी कुमार प्रजापति, जितेंद्र पांडेय, आनंद सिंह, महाराजा पांडे सहित शिवम कुमार, युवराज कुमार, सूरज कुमार, मोहन कुमार, लड्डू कुमार, विमल यादव, हरिहर कुमार, विशाल कुमार, रामप्रीत कुमार, गोपाल यादव, सूरज महतो, ललन प्रसाद, प्रेम कुमार, शुभम शर्मा, शेखर महतो, सुधीर रविदास, निवास शर्मा एवं राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर स्वतंत्रता वह सेनानियों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं संविधान की गरिमा को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और विकास की भावना के साथ कार्य करे। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों एवं “जय हिंद”, “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। दोनों स्थानों पर आयोजित झंडातोलन कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram