फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिरंगे को सलामी और वीरों को नमन, एनपी ट्रस्ट में भव्य आयोजन

Bokaro news: एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के शैक्षणिक परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के शैक्षणिक परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

समारोह में पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका अनीता सिंह, प्राचार्या संगीता सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष एवं पूजा उत्कर्ष, एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के एचओडी संजीव कुमार, पांडा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. सोनल शुक्ला, पांडा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य धनंजय कुमार तथा पांडा मल्टी केयर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जयदेव शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram