फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं और रोजगार पर कही बड़ी बात

रांची के मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्य की जनता को संबोधित किया।

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्य की जनता को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि आजादी का मतलब हर युवा को शिक्षा, किसान को समृद्धि और सभी को न्याय मिलना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि लगातार निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि युवाओं की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। जेपीएससी और जेएसएससी की व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया गया है। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और समयबद्ध बनाई जाएगी। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से भी सुझाव देने की अपील की गई।

सीएम ने रोजगार और अर्थव्यवस्था के आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्य में 16 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं, जिनसे 60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों के जरिए 22 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि और बागवानी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जोहार रागी मिशन से 35 हजार से ज्यादा किसानों को आजीविका मिल रही है।

Read more : परिसीमन को लेकर चैनपुर पहुंचे बंधु तिर्की, बोले- आदिवासी और दलितों की सीटें घटनी नहीं, बढ़नी चाहिए

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram