फॉण्ट कनवर्टर NEW

तालाब में छलांग के बाद रातभर तलाश, सुबह बरामद हुआ अज्ञात शव

Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में उसकी तलाश कर रही थी। रातभर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में उसकी तलाश कर रही थी। रातभर चले अभियान के बाद सुबह गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति धतकीडीह तालाब पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने तालाब के पास मौजूद एक युवती से अपना मोबाइल नंबर लिखवाया। इसके बाद वह तालाब की रेलिंग पार कर पानी के किनारे पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपनी चप्पल उतारी और अचानक तालाब में छलांग लगा दी। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई। अंधेरा होने के बावजूद देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन व्यक्ति का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद करीब 10 बजे गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना से पहले उसके तालाब तक पहुंचने और छलांग लगाने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram