फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में रातभर पुलिस अलर्ट, लापरवाही पर अफसरों ने दी चेतावनी

Bokaro news: पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश के आलोक में दिनांक 12/13-08-2026 की मध्य रात्रि पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा बोकारो सिटी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गश्ती दल की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश के आलोक में दिनांक 12/13-08-2026 की मध्य रात्रि पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा बोकारो सिटी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गश्ती दल की तैनाती, सक्रियता, निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा गश्ती पदाधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार एवं प्रभावी रूप से गश्ती करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रात्रि के समय सुनसान स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, एटीएम, बैंक, पेट्रोल पंप, पार्किंग स्थलों, शराब दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने, बिना नंबर अथवा संदिग्ध नंबर वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार एंटी क्राइम चेकिंग एवं वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित थाना को सूचित करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

रात्रिकालीन गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें तथा किसी एक स्थान पर अनावश्यक रूप से लंबे समय तक रुके रहने के बजाय पूरे क्षेत्र में प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करें। विशेष रूप से चोरी, लूट, छिनतई, वाहन चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान गश्ती पदाधिकारियों को आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। साथ ही, रात्रि के समय मुख्य मार्गों एवं संपर्क पथों पर नियमित गश्ती करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा गया।

पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि रात्रिकालीन गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ निर्वहन करें। इस प्रकार के औचक निरीक्षण का उद्देश्य रात्रिकालीन पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना, अपराध की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram