फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके में विकास की नई बयार, विधायक सुरेश कुमार बैठा के कार्यों की हर तरफ सराहना

रांची/कांके: कांके विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने जनता को सड़कों की बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के लोग आजादी के बाद से जिन मूलभूत सड़क सुविधाओं से वंचित थे, उन्हें अब बेहतर आवागमन की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/कांके: कांके विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने जनता को सड़कों की बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के लोग आजादी के बाद से जिन मूलभूत सड़क सुविधाओं से वंचित थे, उन्हें अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने जा रही है। विधायक के प्रयासों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से विधानसभा क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़क निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

इन तीन सड़कों का होगा निर्माण

  • पिठोरिया-पतरातू मार्ग जोड़: पिठोरिया उरुगुटू SH पथ (हेठकोनकी चौक) से पिठोरिया पतरातू SH पथ (राड़हा पंचायत भवन भाया कतारीबेड़ा पूसू महूबाजार पतराटोली पहानटोली तक) 9.310 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। इसकी कुल प्राक्कलित राशि ₹9,07,77,700 है।
  • हूंदूर पंचायत में कनेक्टिविटी: कांके प्रखंड के हूंदूर पंचायत में R.E.O पथ (हुजीर स्कूल से हलदमा भाया चारी हुजीर तक) 3.960 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत ₹4,47,37,700 तय की गई है।
  • सिरांगो काला से मनहा गाँव: ग्राम सिरांगो काला रोड से मनहा गाँव तक 1.70 किमी सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी मिली है, जिसकी कुल लागत ₹1,86,27,300 है।
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़कों की स्वीकृति से ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर है और जनता विधायक के इस कदम की सराहना कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram