फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा घेराव में उपद्रवियों ने मचाया बवाल, भीड़ को उकसाने वालों पर FIR

10 अगस्त को JPSC के मुद्दे पर छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव और पुलिस पर हमले के मामले में विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: 10 अगस्त को JPSC के मुद्दे पर छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव और पुलिस पर हमले के मामले में विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की।

प्राथमिकी के मुताबिक, पुराना विधानसभा से जुलूस शुरू होने के बाद निलाद्री भवन और योगदा सत्संग के पास लगाए गए बैरिकेड्स और ड्रॉप गेट को तोड़ दिया गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद स्थिति बिगड़ गई।

आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की और जूते-चप्पल, पानी की बोतलें तथा ईंट-पत्थर फेंके। पथराव में गोड्डा के प्रशिक्षु आरक्षी फाल्गुनी यादव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

विधानसभा परिसर में घुसने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी नए विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गए और सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़कर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के लिए लगाए गए टेंट भी क्षतिग्रस्त किए गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी शाम करीब 7 बजे तक मौके पर डटे रहे। बाद में पुलिस बल की मदद से भीड़ को वहां से हटाया गया।

घेराव के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मो. निशात अहमद की लिखित शिकायत के आधार पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 61/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram