फॉण्ट कनवर्टर NEW

शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने सात शहीदों को किया नमन

पटना के शहीद स्मारक परिसर में राजकीय समारोह आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सात अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता संग्राम के सात अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पटना के शहीद स्मारक परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 11 अगस्त 1942 को आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राम गोविन्द सिंह की कुर्बानियों को याद किया गया।

शहीद स्मारक पर राजकीय समारोह

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शहीदों के परिजन और गणमान्य लोग शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और विधायक श्याम रजक ने भी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों के परिजनों ने भी किया नमन

समारोह में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अमर शहीदों के परिजनों ने भी समारोह में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र

समारोह के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत मंत्रियों, विधायकों और गणमान्य लोगों ने बिहार विधानमंडल परिसर स्थित शहीद पार्क का रुख किया। वहां अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram