फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड बंद का रांची में दिखा असर, सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता

JPSC-JSSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी के झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JPSC-JSSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी के झारखंड बंद का असर राजधानी रांची में साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

रातू रोड, किशोरगंज चौक और हरमू चौक पर बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर और लकड़ी जलाकर विरोध जताया। इससे कुछ जगहों पर सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

हरमू चौक पर प्रदर्शनकारी JCB पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। वहीं किशोरगंज चौक पर भी टायर और लकड़ी जलाकर विरोध किया गया।  बंद के कारण रांची की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम वाहन दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है और पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

Read More : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram