फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर सेवा, मरीजों में बांटे फल-जूस

Loherdaga : झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की ओर से सेवा और जनकल्याण की अनूठी पहल की गई। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में

अपनी भाषा में पढ़ें

Loherdaga : झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की ओर से सेवा और जनकल्याण की अनूठी पहल की गई। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल एवं जूस का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन हमारे लिए केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करने का संकल्प दोहराने का दिन है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति का मूल आधार ही जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की रक्षा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के हितों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। मोजम्मिल अहमद ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज बीमारी और परेशानी से जूझ रहे होते हैं।

ऐसे समय में उनके बीच पहुंचना, उनका हाल जानना और छोटी-सी मदद के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल फल और जूस बांटना नहीं है, बल्कि यह संदेश देना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला न समझे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम केवल चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से गहराई से जुड़ा हुआ आंदोलन है। पार्टी के कार्यकर्ता समय-समय पर रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।

मोजम्मिल अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शक्ति प्रदान करें, ताकि वे झारखंड की जनता की सेवा और राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। उनके नेतृत्व में झारखंड को सामाजिक न्याय, अधिकार और विकास की नई दिशा मिले, यही हमारी कामना है। फल एवं जूस वितरण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने जेएमएम कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें फल एवं जूस वितरित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में जेएमएम जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जयप्रकाश शर्मा, कुडू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, कृष्णा भगत, हसनैन खलीफा, रोशन ठाकुर, लालू लोहरा, कैफ खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram