फॉण्ट कनवर्टर NEW

खकड़ीपाड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, ठेका कर्मी गिरफ्तार

Jamshedpur : परसुडीह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खकड़ीपाड़ा इलाके में छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब आधा किलो गांजा बरामद किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur :  परसुडीह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खकड़ीपाड़ा इलाके में छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब आधा किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंदपुर बजरंगनगर निवासी शशि कुमार भगत के रूप में हुई है।

सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खकड़ीपाड़ा क्षेत्र में एक युवक गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर परसुडीह थाना पुलिस की टीम ने इलाके में कार्रवाई की और संदिग्ध अवस्था में शशि कुमार भगत को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। आर्थिक परेशानियों के कारण वह गांजा की खरीद-बिक्री में शामिल हो गया था। उसके अनुसार वह गोलमुरी निवासी बबलू सिंह से गांजा खरीदकर लाता था और स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री करता था।

आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले बबलू सिंह की तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और गांजा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शशि कुमार भगत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram