फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ECIR दर्ज की है। एजेंसी ने CID में दर्ज FIR संख्या 16/26 के आधार पर यह कार्रवाई की है।

ED अब JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े पैसों के लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच करेगी। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मामले में अवैध तरीके से पैसों का लेन-देन हुआ है या नहीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ED की ओर से संबंधित लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा सकती है।

read more : श्रावणी मेला पर वीडियो बनाएं और जीतें 3 लाख, जानें प्रतियोगिता की शर्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram