Koderma news: डीवीसी केटीपीएस प्लांट सभागार में शनिवार को सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, सुरक्षा ।जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से मानसून के मौसम में सर्पदंश से जुड़े संभावित जोखिमों के प्रति श्रमिकों एवं अधिकारियों को जागरूक करना तथा सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियों, प्राथमिक उपचार एवं उचित चिकित्सकीय प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दिया गया।कार्यक्रम में मैकॉबर बीके लिमिटेड के बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों को सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहने, हानिकारक एवं पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचने तथा तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल में चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
स दौरान सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने, ऐसे स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने जहाँ सर्पों की आवाजाही की संभावना रहती है तथा सहकर्मियों एवं परिवार के सदस्यों के बीच सर्पदंश से बचाव एवं ऐसी स्थिति में अपनाए जाने वाले उचित उपायों के संबंध में जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक डॉ. संघमित्रा नंदी, डीजीएम (स्वास्थ्य सेवाएं), डीवीसी केटीपीएस इस मौके पर काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।





