Bokaro news: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ की विभागिय बैठक दिनांक 8 अगस्त 2026 को मशीन शॉप कैंटीन में सम्मपन्न हुई । बैठक में यूटिलिटी विभाग के अंतर्गत जल प्रबंधन,ऑक्सीजन प्लांट एवं एसीवीएस विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया । बैठक की अध्यक्षता विभागीय प्रतिनिधि श्री बिप्लब नंदी ने किया।
बैठक में कर्मचारियों ने कार्यस्थल से संबंधित सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं, कार्य व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में विभाग से संबंधित कई समस्याएँ को सूचिबद्ध किया गया ।
जल प्रबंधन विभाग से जुड़े मुद्दे
1. नियमित पाली प्रभारी उपलब्ध नहीं होने की समस्या।
2. पाली प्रभारी से संबंधित पत्र/मामलों को उचित स्तर पर आगे भेजने में आ रही समस्या।
3. विभागो मे हाजिरी सुधार हेतु केवल 3 बार मौका देने का मुद्दा जबकि बीएसएल सर्कुलर के अनुसार 6 बार की सुविधा निर्धारित है।
4. हिंदी में मंजूरी की की सुविधा देने का मुद्दा ।
5. पीएच-2 में शौचालय की सुविधा नही होने का मुद्दा ।
6. पीएच 2 में पेयजल एवं वाटर प्युरीफायर का मुद्दा ।
7. एलसीपीएच में पेयजल , वेंटीलेशन एवं एसी की समस्या।
8. पीएच-2 में पर्याप्त वाहन पड़ाव का मुद्दा ।
9. पीएच-2, पीएच-5 एवं पीएच-10 कार्यालयो/कार्यस्थल में छत सीपेज की समस्या।
एसीवीएस विभाग से संबंधित मुद्दे
1. सुरक्षा से जुड़े दस्ताने एवं ग्रीस किला नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा ।
2. सीसीपी-3 में पेयजल , वाटर प्युरीफायर नही होने का मुद्दा ।
3. सीसीपी-4 के शौचालय का दरवाजा खराब होने का मुद्दा ।
4. सीसीपी —4 प्रवेश द्वार पर पार्किंग बोर्ड उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा ।
5. सीसीपी 1 गेट के पास भारी वाहनो के कारण दुर्घटना की संभावना होने का मुद्दा ।
बीएकेएस प्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं को संज्ञान यूनियन के पत्र में अंकित किया तथा शिघ्र ही सीजीएम यूटिलिटी के साथ बैठक कर मामले के निपटारे का आश्वासन भी दिया ।
बैठक में बीएकेएस यूनियन के तरफ से महासचिव हरिओम,अध्यक्ष दिलीप, उपमहासचिव माणिक मुंडा,कोषाध्यक्ष राहुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बीएकेएस यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के सुरक्षा, सम्मान एवं मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान होना चाहिए।
बयान
यूटिलिटी विभाग के अधीन तीनो विभागो में कई स्थानीय समस्याएं है जिनका निवारण होना आवश्यक है ।
हमारी यूनियन शिघ्र ही सीजीएम यूटिलिटी के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं को दूर करवाने हेतु पहल करेगी।
विप्लव नंदी, विभागीय प्रतिनिधि,
यूटिलिटीज, BAKS बोकारो





